{"_id":"5c07f18f72d39f7445ace812b17990d8","slug":"tempo-relapse-masons-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटा, राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो पलटा, राजमिस्त्री की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Thu, 22 Oct 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। मसेनी चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो पलट गया। इसमें राजमिस्त्री की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव गैसिंगपुर निवासी विनय कुमार शहर के मोहल्ला दीनदयाल बाग में राजमिस्त्री का काम करता था। गुरुवार की सुबह वह टेंपो से काम करने के लिए घर से निकला था। मसेनी चौराहा के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की की टक्कर से टेंपो पलट गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विनय के साथ ही मसेनी निवासी संजू जाटव, दीनदयाल बाग निवासी राजीव बाथम, सोताबहादुरपुर निवासी सलमान समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद टेंपो चालक भाग गया। पुलिस ने गंभीर घायल विनय को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। अन्य घायल प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए चले गए।
विज्ञापन
इस बीच घटना की सूचना मिलने पर घायल का भाई इंद्रपाल परिवार के अन्य लोगों के साथ अस्पताल जा पहुंचा। यहां पर उपचार के दौरान विनय की मौत हो गई। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।