फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tempo driver upset with wife cut his life from the train

पत्नी से परेशान टेंपो चालक ने ट्रेन से कटकर दी जान

Sun, 01 Nov 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tempo driver upset with wife cut his life from the train
फर्रुखाबाद। पत्नी से परेशान युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुलिस ने शनिवार को ही उसका शांतिभंग में चालान किया था। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। वह पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के क्रिश्चियन इंटर कालेज फील्ड के पास रेलवे लाइन पर एक युवक की लाश शनिवार रात मिली। पुलिस ने उसे रात में ही मोर्चरी में रखवा दिया। रविवार सुबह नवाबगंज थाने के गांव बराकेशव निवासी रावेंद्र शर्मा ने अपने पुत्र संजीव (26) के रूप में शिनाख्त की। बड़े भाई सुनील ने बताया कि संजीव दिल्ली में टेंपो चलाता था। छह माह पहले उसका विवाह हुआ था। पत्नी गांव में डेढ़ माह ही रही। बीते महीने वह पत्नी को लेकर दिल्ली चला गया था। वहां दोनों में काफी विवाद हुआ।
विज्ञापन

नाराज पत्नी ने छत से छलांग लगा दी तो पैर में चोट आई थी। परेशान सुनील उसे लेकर गांव आ गया। गांव में भी फोन पर बातचीत को लेकर रोजाना विवाद होता था। 30 अक्तूबर को यूपी 112 पर सूचना दी तो पुलिस सुनील और उसकी पत्नी को थाने ले गई। पत्नी को नवाबगंज अस्पताल में भर्ती कराया और सुनील का शांतिभंग में चालान कर दिया। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे आईटीआई पुलिस ने फोन पर बताया कि तुम्हारे भाई का एक्सीडेंट हुआ है। यहां पहुंचे तो वह ट्रेन से कटी अवस्था में मिला। सुनील ने बताया कि भाई ने पत्नी से परेशान होकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed