{"_id":"68d2ed27e9e632dee30aeae6","slug":"tempo-driver-shot-dead-in-broad-daylight-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-130409-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सरेराह गोली मारकर टेंपो चालक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सरेराह गोली मारकर टेंपो चालक की हत्या
विज्ञापन
फोटो-41, घटनास्थल से जांच के नमूने लेती फॉरेंसिक टीम।
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। घर से टेंपो लेकर निकले चालक की टेंपो में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक व सीओ मोहम्मदाबाद समेत पुलिसबल मौके पर पहुंचा। घटनास्थल से तीन खोखे बरामद हुए हैं।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव न्यामतपुर सरैया निवासी कुंवरपाल सिंह यादव का पुत्र पुष्पेंद्र यादव (23) टेंपो चालक था। मंगलवार सायं करीब छह बजे पुष्पेंद्र घर से यह कहकर निकला कि वह पुठरी गांव जा रहा है।
सायं करीब 6.40 बजे नवाबगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर-नवादा संपर्क मार्ग पर गोलियों की तड़तड़ाहट ग्रामीणों को सुनाई दी। ग्रामीण एकत्र होकर घटनास्थल पर गए तो पुष्पेंद्र का शव चालक सीट पर औंधे मुंह लटका पड़ा था। उसके कपड़े फटे हुए थे।
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय फोर्स के साथ पहुंचे। जानकारी पर क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा व फॉरेसिंक टीम के साथ ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सायं करीब 9.50 बजे पुलिस अधीक्षक आरती सिंह घटनास्थल पर पहुंचीं। फॉरेसिंक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि टेंपो में ही दो से तीन लोगों के सवार होने का अनुमान है। मृतक के एक गोली पीठ व दूसरी गोली कनपटी में लगी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। परिवार में पत्नी रिंकी देवी, मां गुड्डी देवी, दो साल की बेटी मानवी व दो माह का बेटा तनुज है।