फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tempo driver dies due to collision with tractor

Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो चालक की मौत

Sat, 08 Jun 2024 03:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Tempo driver dies due to collision with tractor
मोहम्मदाबाद। बरेली-इटावा हाईवे पर हवाई पट्टी के सामने ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको सीएचसी में भर्ती कराया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव बनपोई निवासी सुमित कुमार(25) टेंपो चलाकर परिवार की गुजर बसर करता था। गुरुवार रात को टेंपो में सब्जी लेकर मोहम्मदाबाद से वापस आ रहा था। बरेली-इटावा हाईवे पर हवाई पट्टी के सामने दूसरी ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने टेंपो में सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टेंपो के परखच्चे उड़ गए। चालक सुमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। गांव गनपतपुर के मजरा बढनपुर निवासी ट्रैक्टर चालक अजय कुमार भी घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। सुमित कुमार को सीएचसी के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंची पत्नी गौरवी, भाई विपिन, अमित, शिवम, प्रवासी, मां अनिला देवी व पिता अरविंद कुमार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुमित कुमार की दो वर्ष पहले शादी हुई थी। उसकी चार माह की एक बेटी गुविका है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार भाटी ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से टेंपो चालक की मौत हो गई। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed