फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tempo collided with a car and overturned in a ditch, three injured

Farrukhabad News: कार से टकराकर खाई में पलटा टेंपो, तीन घायल

Sun, 12 Oct 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 12 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Tempo collided with a car and overturned in a ditch, three injured
फोटो-03, कमालगंज के शेखपुर स्थित घटनास्थल पर पड़ा क्षतिग्रस्त टेंपो। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : udhampur news
कमालगंज। फतेहगढ़ से सवारी लेकर कस्बे की ओर आ रहा टेंपो कार से टकराने के बाद सड़क किनारे खाई में पलट गया। इससे टेंपो में सवार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। चालक की हालत में सुधार न होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कस्बे के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी कमल सिंह (40) कमालगंज-फतेहगढ़ मार्ग पर टेंपो चलाता है। शुक्रवार रात करीब 8:40 बजे वह टेंपो में सवारी बैठाकर कस्बे की ओर आ रहा था। रास्ते में शेखपुर गांव के निकट फतेहगढ़ की ओर जा रही कार उसके टेंपो से टकरा गई। हादसे के बाद बेकाबू टेंपो सड़क किनारे खाई में पलट गया।
विज्ञापन

टेंपो में दबने से चालक कमल, यात्री शेखपुर निवासी रामविलास (50) व कस्बा के गंगागली निवासी अमित कुमार (41) घायल हो गए। चालक कार को मौके पर छोड़ कर भाग गया। राहगीरों ने टेंपो को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने घायलों का उपचार किया। हालत में सुधार न होने पर कमल को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। टेंपो चालक को लोहिया अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया। रामविलास ने बताया कि वह फतेहगढ़ से फूलमाला बेचकर घर लौट रहा था। रास्ते में सामने से आ रही कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed