{"_id":"00149b17fc79c05c5286fc31dd330e98","slug":"tempo-aged-collision-killed-four-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो की टक्कर से वृद्ध की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो की टक्कर से वृद्ध की मौत, चार घायल
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 17 May 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास कालोनी जाते समय शनिवार को देर शाम टेंपो की चपेट में आकर वृद्ध
विज्ञापन
की मौत हो गई। हादसे के बाद टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। इससे इसमें सवार
चार लोग घायल हो गई। दुर्घटना होते देख लोगों ने टेंपो चालक को पकड़कर
पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के बेटे ने चालक के खिलाफ
रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी विश्नु नागर (70) शनिवार की देर शाम आवास विकास कालोनी की ओर पैदल जा रहे थे। बढ़पुर स्थित मिशन अस्पताल के पास सड़क पार करते समय फतेहगढ़ की ओर से आ रहे टेंपो की ने टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। इससे टेंपो में सवार जिला एटा थाना अलीगंज के गांव नदराला निवासी मुख्तियार, उसकी बेटी रेशमा बेगम, नातिन जैनम और नाती घायल हो गए। दुर्घटना को देखकर
स्थानीय लोगों ने टेंपो चालक को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। जानकारी होने पर आवास विकास चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती करा दिया। विश्नु नागर की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे रिंकू ने टेंपो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एक अन्य घटना में थाना शमसाबाद थाना इलाके के गांव रसीदपुर तराई निवासी अवधेश कुमार कस्बा से बाजार कर साइकिल से घर लौट रहे थे। रसीदपुर मोड़ के पास गांव सरपालपुर निवासी रामू की बाइक से इनकी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में अवधेश घायल हो गए। इन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।