फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tehsil Day descended complainant

तहसील दिवस में उमड़े फरियादी

Tue, 03 May 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Tue, 03 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tehsil Day descended complainant
तहसील दिवस में अफसरों को समस्या सुनाते फरियादी। - फोटो : अमर उजाला

कायमगंज। तहसील दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। सुविधाशुल्क लेने के बावजूद विरासत में नाम दर्ज न करने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने लेखपाल को फटकार लगाते हुए पीड़ित को रुपये वापस कराए और कार्रवाई के निर्देश दिए। गन्ना सुपरवाइजर द्वारा सुविधाशुल्क मांगे जाने की शिकायत की जांच कराने के आदेश भी जिलाधिकारी ने दिए।

विज्ञापन


मंगलवार को तहसील दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमडी़। फरियादियों में बांसखेड़ा निवासी रामबीर ने जिलाधिकारी अनुराग पटेल से गुहार लगाई कि उसके बाबा की मौत के बाद वह अपने पिता व चाचा के नाम विरासत चढ़ाने के लिए भटक रहा है।
विज्ञापन


उससे एक हजार रुपया भी लिया गया लेकिन अभी तक विरासत दर्ज नहीं हो सकी। इस पर डीएम ने लेखपाल को बुलाया और फटकार लगाते हुए रुपये वापस करने को कहा और कार्रवाई के भी निर्देश दिए। कंपिल क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर निवासी सुधीर प्रार्थना पत्र के साथ एक सीडी लेकर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने शिकायत की कि उसने अर्ली गन्ना बोया था। इसमें सरकार से 8250 रुपए अनुदान उसके खाते में आया था। गन्ना सुपरवाइजर आधे रुपए सुविधा शुल्क के रूप में मांग रहे हैं। जिलाधिकारी ने इस मामले में जांच के आदेश दिए।


लालबाग की शहाना ने आवास की तीसरी किस्त न मिलने की शिकायत की। वहीं श्रद्धानंद ने अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन व अताईपुर का निर्माणाधीन अधूरा मार्ग पडे़ होने की शिकायत की। पीडब्लूडी के इंजीनियर मुस्तहसन एम निसार ने बताया कि मार्ग का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा किया जाएगा। इस मौके पर एसपी राजेश कृष्ण, सीएमओ डा. राकेश कुमार, डीएफ ओ देवेश श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी अजीत कुमार और सीओ प्रकाश कुमार आदि जिलास्तरीय व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed