फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tehsil Day 123 complaints , eight sorted

तहसील दिवस में 123 शिकायतें, आठ ही निपटीं

Tue, 03 Mar 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 03 Mar 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tehsil Day 123 complaints , eight sorted
तहसील सदर में आयोजित तहसील दिवस में 123 शिकायतें आईं। इनमें केवल 8 का ही
विज्ञापन
निस्तारण किया जा सका। इस दौरान सर्वोदय मंडल नेताओं ने वन विभाग अफसर पर हरे पेड़ कटवाने के आरोप जड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि जांच में शिकायत सच पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
 
मंगलवार को तहसील सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की भीड़ उमड़ी। जिलाधिकारी ने सुनवाई के बीच करीब 11 बजे कई विभागीय अफसरों की छुट्टी कर कहा कि अपने दफ्तरों में बैठकर काम करें। इस पर कई अफसर लौट गए। इस दौरान अस्तबल तराई की महिला जाहिदा और कटरा बख्शी की सुजाता सिंह ने रेप पीड़ित मासूम को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। लेखपाल प्रमोद शुक्ल ने कहा कि

नेकपुर में उनकी जमीन के ऊपर से बिजली विभाग की लाइन डाली जा रही है। इससे  जिससे भविष्य में समस्या होगी। दालमंडी के संदीप गुप्ता ने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कराए जाने की शिकायत की। बढ़पुर निवासी बाबूराम ने पैतृक मकान से कब्जा हटाने का प्रार्थना पत्र दिया। आवास विकास कालोनी निवासी फरियादी की सीवर चोक की समस्या बताने पर  जिलाधिकारी ने  पालिका ईओ को तत्काल मौके पर भेजा।

इससे पहले सर्वोदय मंडल के पदाधिकारियों ने वन विभाग के अफसर की शिकायत की। लक्ष्मण सिंह, दिवाकरनंद दुबे और विक्रांत सिंह आदि ने कहा कि अधिकारियों की गफलत से पर्यावरण को खतरा हो रहा है। डीएफओ की शह पर रात के अंधेरे में हरे पेड़ों का कटान होता है। सातनपुर मंडी क्षेत्र में 27 बीघा आम का बाग कटवाने की छूट देकर उन्होंने मोटी रकम वसूली है। साथ ही रमन्ना गुलजार बाग में पौधरोपण के नाम पर घोटाला होने का मुद्दा उठाया।

इस अवसर पर सीडीओ एसएन शुक्ल, एसपी विजय यादव, एसडीएम सदर सुनील वर्मा, ईओ पालिका पीके श्रीवास्तव, पीओ डूडा सियाराम सचान और नायब तहसीलदार चूणामणि आदि मौजूद रहे। डीएम ने तहसील परिसर में पौध रोपण भी किया।
कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में शाहीपुर ग्राम सभा के प्रधान ओमकार सिंह यादव, धर्मेंद्र सिंह यादव ने प्रार्थनापत्र दिया कि उनके गांव का चयन लोहिया योजना में किया गया था। इसके तहत गांव में 3 किलोमीटर सीसी गलियों का निर्माण कराने का प्रस्ताव पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि की बैठक में दिया गया था। सियासी

फेर में  निधि से प्राप्त होने वाली राशि को कटवा दिया गया है। बाकी गांवों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। प्रधान ने गांव को जानबूझकर उपेक्षित करने का आरोप लगाया। गंधिया गांव के रामदीन सिंह, रामनिवास, रामेश्वर, सतेंद्र सिंह आदि ने बताया कि गांव में प्रधान ने चार साल से कोई विकास कार्य नहीं कराया है। इससे गांव की गलियां दलदल बन चुकी हैं। बीमारी फैल सकती है। वलीपुर निवासी नरेश, लज्जाराम, नेमसिंह, पूरन, रामवीर, नरेश आदि ने घरों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तारों को हटवाने की मांग की। अधिवक्ता संघ के कुलदीप मिश्रा, ब्रजेश कुमार पाल, शिवसरण अवस्थी, मनीष

अग्रवाल, रमेश चंद्र यादव ने बीडीओ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान सीओ एके रावत, तहसीलदार शेख आलम गीर, बीडीओ विमला देवी मौजूद रहीं।  
अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार होली के चलते मंगलवार को तहसील दिवस में फरियादियों की संख्या काफी कम रही। तहसील दिवस में 13 प्रार्थना पत्र आए। इनमें से एक का ही निस्तारण हो सका।

एसडीएम लालजी मिश्रा की अध्यक्षता में तहसील दिवस हुआ। गांव करनपुरदत्त के अखिलेश सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर आधार कार्ड कैंप लगवाने की मांग की। राजकिशोर निवासी सलेमपुर ने रास्ता की मरम्मत की फरियाद लगाई। गांधी के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह ने नाली से कब्जा हटवाने की मांग की। एसडीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी ओमप्रकाश को निर्देश दिए कि नाली

से कब्जा हटवाकर कब्जेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। इस अवसर पर तहसीलदार विनोद कुमार जोशी, नायब तहसीलदार अनिल तिवारी, एडीओ समाज कल्याण विपिन अवस्थी, एबीआरसी प्रदीप चतुर्वेदी, एसडीओ गौरव कुमार और पशु चिकित्साधिकारी रमेशचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

कामधेनु डेयरी का किया उद्घाटन
नगला वजीर में जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने कामधेनु दूध डेयरी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में दूध की किल्लत समाप्त होगी। उन्होंने करीब 52 लाख रुपये की लागत से स्थापित कामधेनु दूध डेयरी का उद्घाटन किया। संचालक गौरव वर्मा ने बताया कि शहर का दूध शहर में ही बेचा जा रहा है और मुनाफे में डेयरी चल रही है। इस दौरान उन्होंने तहसील परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होंने मातहतों को निर्देश दिए कि तहसील परिसर में साफ-सफाई रखवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed