{"_id":"6654cbd4b4e90649f601a393","slug":"teenager-drowns-in-ganga-two-saved-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103024-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गंगा में किशोर डूबा, दो को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गंगा में किशोर डूबा, दो को बचाया
Mon, 27 May 2024 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 27 May 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दुर्वासा ऋषि आश्रम घाट पर गंगा स्नान करते तीन लोग गहरे पानी में बह गए। आसपास के लोगों ने दो लोगों को निकाल लिया, मगर किशोर का पता नहीं चला। गोताखोरों की मदद से दो घंटे बाद किशोर को बाहर निकालकर लोहिया अस्पताल भिजवाया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
राजेपुर थाने के गांव बिलालपुर निवासी राजवीर का पुत्र अरुण सिंह (16) पड़ोसी गांव जैनापुर के भैया लाल (35) और अखिलेश (32) के साथ सोमवार दोपहर में गंगा स्नान करने आए थे। तीनों दुर्वासा ऋषि आश्रम के सामने घाट पर नहा रहे थे। अचानक गहरे पानी में तीनों समा गए। डूबता देख मोहल्ला नई बस्ती के कुछ तैराकों ने नाविकों की मदद से भैया लाल व अखिलेश को निकाल लिया, मगर अरुण का पता नहीं चला। भैयालाल के पेट में अधिक पानी भरने से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी अमित शर्मा ने गोताखोरों की मदद से दोपहर दो बजे अरुण सिंह को खोज निकाला। पुलिस उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अरुण तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सोनू, सैतानी और बहन पूजा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --