फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teenager dies of fever in Yakutganj, Farrukhabad, suffering from fever of more than one hundred

फर्रुखाबाद के याकूतगंज में बुखार से किशोर की मौत, एक सैकड़ा से अधिक बुखार से पीड़ित

Mon, 12 Oct 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies of fever in Yakutganj, Farrukhabad, suffering from fever of more than one hundred
याकूतगंज कसबें में फैली गंदगी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। याकूतगंज गांव में बुखार से सोमवार को एक किशोर की मौत हो गई। गांव में सौ से अधिक लोग चपेट में हैं। पूरे गांव में गंदगी का अंबार है। कूड़े के ढेर लगे हैं। कई बार ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायतें भी कीं लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे गांव के लोग धीरे-धीरे बुखार और संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
बढ़पुर ब्लाक के गांव याकूतगंज की आबादी दस हजार से अधिक है। यहां रोज बड़ा बाजार लगता है लेकिन सफाई व्यवस्था चौपट है। गांव की हर गली-नुक्कड़ पर कूड़े के ढेर लगे हैं। गलियों में नालियां गंदे पानी से बजबजा रही हैं। इनके उफनाने से कई गलियों में गंदा पानी भरा है। लोगों को उसी से होकर गुजरना पड़ता है। गंदगी के चलते ही गांव में संक्रामक बीमारियों ने पैर पसार लिए हैं। हफ्ते भर में सौ से अधिक लोग बुखार की चपेट में आ चुके हैं। ये प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। सोमवार को हफ्ते भर से बुखार से पीड़ित जितेंद्र गुप्ता के 15 वर्षीय पुत्र जतिन गुप्ता की मौत हो गई। यहां आसपास के लोग भी बुखार से पीड़ित हैं। गांव के लोग अफसरों से कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन सुनवाई न होने से गांव में कूड़े के ढेर जस के तस लगे हैं।
विज्ञापन

बच्चे नालियों में करते हैं शौच
ग्राम सभा याकूतगंज में सुबह बच्चे खुले में नालियों में शौच करते दिखाई देते हैं। यहां शौचालय भी कम बनवाए गए हैं। कुछ लोग शौचालय होने के बाद भी बच्चों को नालियों में ही शौच करवाते हैं। नालियों में पहले से ही गंदा पानी और ऊपर से शौच किए जाने से संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ा हुआ है। इसी के चलते बीमारियां पैर पसार रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

याकूतगंज ग्राम सभा में ज्यादातर श्रमिक वर्ग के लोग रहते हैं जो रोज कमाते खाते हैं। यह घनी आबादी का गांव है। यहां गंदगी का अंबार है। नालियों की सफाई नहीं होती है। इसके कारण गांव में बुखार फैल रहा है। सौ से अधिक लोग बीमार हैं। सोमवार को किशोर की जान चली गई। अधिकारियों को अवगत कराया गया है। -विजय यादव, सपा नगर अध्यक्ष
याकूतगंज में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर सोमवार को मलेरिया और कोरोना की जांच करवाई गई है। अभी रिपोर्ट नहीं आई है। -डॉ वंदना सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed