{"_id":"65d8f1725287d81f8e08dd82","slug":"teenager-dies-due-to-fire-caused-by-short-circuit-in-ramnagariya-fair-50-street-vendors-and-shops-reduced-to-ashes-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-102198-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: संशोधित रामनगरिया मेले में शार्ट सर्किट से लगी आग से किशोर की मौत, 50 राउटी व दुकानें राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: संशोधित रामनगरिया मेले में शार्ट सर्किट से लगी आग से किशोर की मौत, 50 राउटी व दुकानें राख
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाना क्षेत्र के पांचाल घाट पर एक माह से चल रहे रामनगरिया मेले में गुरुवार रात डेढ़ बजे के करीब शार्ट सर्किट से आग लग गई। दो गैस सिलिंडर फटने से विकराल हुई आग की चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई और 10 लोग झुलस गए। 50 राउटियां और दुकानें भी जलकर राख हुई हैं। आग को काबू पाने में फायर ब्रिगेड को दो घंटे का समय लग गया।
झुलसे सात लोगों को लोहिया अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने तीन रेफर किया गया है। राउटी में मृत मिले किशोर को पुलिस ने रात में ही मोर्चरी पहुंचा दिया। वहीं, किशोर का पता न चलने पर परिजनों ने सुबह गंगा पुल पर जाम लगा दिया। हादसे के बाद मेला क्षेत्र में भगदड़ मच गई। फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, पर बीच-बीच में चिंगारियां उठती रहीं, जिसे कल्पवासी और फायर ब्रिगेड कर्मी बुझाते रहे।
आग की चपेट में आए मैनपुरी के थाना व कस्बा निवासी जयवीर (26), अमृतपुर थाने के अलापुर निवासी रामकिशन (52), हरदोई के बछावा निवासी मनीष (23), बेहटा गोकुल निवासी कौशल किशोर (76), शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर के गांव सरैया निवासी शिवरतन (32) और हरदोई के मोहल्ला शिवमोहन नगर निवासी लीलादेवी (60) और मिर्जापुर की सत्यवती (92) को झुलसी हालत में एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर जयवीर, सत्यवती व रामकिशन को रेफर कर दिया गया। अपनी नातिन मुस्की को निकालने के प्रयास में हरदोई के थाना अरबल के गांव बारी निवासी रामनरेश (55), पत्नी कमलादेवी (50) और राजेपुर निवासी माया (50) झुलस गईं।
विज्ञापन
पुलिस को खोजबीन में एक राउटी से पांचाल घाट निवासी राजेश पंडा के पुत्र गोविंद (13) का झुलसा हुआ शव मिला। उसे मोर्चरी भेज दिया गया। परिजन खोजबीन करते रहे, मगर पुलिस ने सही जानकारी नहीं दी। रात में डीएम डॉ. वीके सिंह, एसपी विकास कुमार, सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार, एसडीएम सदर गजराज सिंह, तहसीलदार श्रद्धा पांडेय ने अस्पताल व घटनास्थल का जायजा लिया। शुक्रवार सुबह गुस्साए परिजनों ने पांचाल घाट पुल पर जाम लगा दिया। अफसरों ने समझा बुझाकर करीब आधा घंटे बाद जाम खुलवाया।
इधर, दमकल विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि घटना का कारण शार्टसर्किट है। वह शासन को रिपोर्ट भेजेंगे।