फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teenager dies after using sulfur and potash machine gun

Farrukhabad News: गंधक, पोटाश की मशीन गन चलाने से किशोर की मौत

Tue, 14 Nov 2023 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies after using sulfur and potash machine gun
कायमगंज। दिवाली पर गांव पपड़ी खुर्द बुजुर्ग में गंधक पोटाश से चलने वाली मशीन गन को सीने पर रखकर चलाने से किशोर की मौत हो गई। पिता ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


रविवार रात हर तरफ खुशियां मनाने के साथ पटाखे व गंधक पोटाश की मशीन गन से धमाके हो रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के गांव पपड़ी खुर्द बुजुर्ग निवासी सरवन सिंह का 17 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार मोहल्ले में लोगों के पैर छूने के लिए जा रहा था। रास्ते में गांव का रितिक गंधक पोटाश की मशीन गन चला रहा था। अरुण को देखकर उसने मशीन गन उसके सीने पर रखकर चला दी।धमाके के साथ अरुण घायल हो गया। रितिक वहीं पर मशीन गन छोड़कर भाग गया। परिजनों ने घायल अरुण को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहां से निजी अस्पताल ले जाते समय अरुण की मौत हो गई। परिजन उसका शव गांव ले आए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता सरवन सिंह ने रितिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। एसआई सुनील कुमार ने आरोपी रितिक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मृतक के पिता सरवन बाइक मिस्त्री हैं। अरुण उनका इकलौता पुत्र था। दो बेटियां महक (13)व अंशिका (11) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed