फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teenager bitten by snake while sleeping

Farrukhabad News: सोते समय किशोर को सांप ने डसा

Sat, 16 Sep 2023 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Teenager bitten by snake while sleeping
फर्रुखाबाद। रात में सोते समय चारपाई पर चढ़े सांप ने किशोर को डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन झाड़-फूंक कराने ले गए। हालत में सुधार न होने पर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद फिर देशी इलाज कराने ले गए, मगर इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर निवासी राजेंद्र सिंह सिसौदिया का 13 वर्षीय पुत्र ललित गुरुवार रात घर में चारपाई पर सो रहा था। रात करीब दो बजे सांप ने हाथ के अंगूठे में काट लिया। इससे ललित चीखने लगा। परिजनों ने देखा, तो सांप रेंगता दिख गया। परिजन रात में ही उसे पास के ही एक झाड़-फूंक करने वाले के यहां ले गए। जब वह बेहोश होने लगा, तब शुक्रवार सुबह पांच बजे परिजन ललित को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में मातम छा गया।
विज्ञापन

ललित के बड़े भाई विशाल ने बताया कि वह सही होने की आस में अर्जुनपुर भी देशी दवा कराने गए, मगर वहां इलाज से ही इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed