{"_id":"613e44638ebc3e3ebf369ff9","slug":"teen-talak-farrukhabad-news-knp6517975168","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक देकर महिला व पुत्री को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक देकर महिला व पुत्री को घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। महिला को मारपीट कर तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया गया। महिला ने थाने पहुंचकर पति सहित छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें पति पर दूसरा निकाह करने का भी आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला भीखा निवासी खुर्शीदा बेगम का निकाह 25 वर्ष पूर्व हुआ था। उसके एक 22 वर्षीय पुत्री है। शनिवार को उसके पति ने खुर्शीदा के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद तीन तलाक कहकर उसे व उसकी पुत्री को घर से निकाल दिया। रविवार शाम खुर्शीदा ने थाने पहुंचकर पति, सास, देवर व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें कहा कि 20 वर्ष से ससुरालीजन उसका व पुत्री का उत्पीड़न कर रहे हैं।
आए दिन गालीगलौज व मारपीट भी करते हैं। पति ने शनिवार को तलाक देकर दूसरा निकाह कर लिया है। उसके व उसकी पुत्री के पास खाने के लिए कुछ नहीं है। गांव में ही अपने मायके चली गई है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।