{"_id":"5d4483418ebc3e6ce47b27af","slug":"teen-ko-thane-me-baithaya-farrukhabad-news-knp505108568","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के पति व पुत्रवधू सहित तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक के पति व पुत्रवधू सहित तीन हिरासत में
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक करोड़ की रंगदारी न देने पर सरेशाम फायरिंग कर व्यापारी भाइयों को घायल करने के मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक के पति व आरोपी बेटे की पत्नी सहित तीन लोगों को पूछताछ के थाने में बैठाया है। घायलों के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
बढ़पुर निवासी श्रीनिवास कटियार ने शहर कोतवाली में तहरीर दी। इसमें कहा कि शाम को वह अपनी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर बेटे नितेश व मानव के साथ बैठे थे। इसी बीच पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के पुत्र पंचशील राजपूत अपने चार साथियों के साथ कार से दुकान पर आए और एक करोड़ रुपये की मांग की। इससे पहले भी पंचशील राजपूत व दीपक गुप्ता उनके बेटों से रंगदारी मांग चुके हैं। उन्होंने रंगदारी देने से मना कर पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी। इससे नाराज पंचशील ने रिवाल्वर निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। इससे घबराकर वह लोग भागे, लेकिन गोली लगने से उनके बेटे घायल हो गए। चीखपुकार सुन वहां भीड़ लग गई। इस पर आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए कार से भाग गए। शहर कोतवाल संजय मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों की तलाश में उनके घरों के अलावा संभावित स्थानों पर दबिश दी गई है, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे हैं। आरोपी पंचशील के पिता, पत्नी व एक अन्य से पूछताछ की जा रही है। मामले की तह तक जाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज व मोबाइलों की काल डिटेल खंगाली जा रही है।
घटना के पीछे बीसी के रुपये के लेन देन की कहानी भी
फर्रुखाबाद। गोली चलने की घटना के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां कुछ लोगों का कहना था कि बीसी(बीस लोगों की कमेटी बनाकर रुपये जमा करना) के रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है। उसी के चलते घटना हुई है। पुलिस घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। घटना के पीछे कई अन्य बातें भी सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
मौके से दो बुलेट मिले
पुलिस जब मौके पर जांच करने पहुंची तो दीवार में गोली लगने का निशान बना था। दो बुलेट भी मौके पर पुलिस को मिले। उन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया। कार का शीशा टूटा पड़ा था।
घटना होने से बनी जाम की स्थिति
बढ़पुर में फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर घटना होने से वहां जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने किसी तरह स्थिति सामान्य कराई। वहां मौजूद लोगों का कहना था कि जैसे ही फायरिंग शुरू हुई, वैसे ही सड़क के दोनों ओर वाहन रुक गए। बाद में पुलिस के पहुंचने से वहां भीड़ गई। इससे करीब आधा घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।