फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teachers sought promotion, gave memorandum

पदोन्नति को जारी हो वरिष्ठता सूची, स्कूलों का बदले समय

Wed, 14 Jul 2021 06:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Teachers sought promotion, gave memorandum
शिक्षकों ने मांगा प्रमोशन, दिया ज्ञापन
विज्ञापन

कमालगंज। प्राथमिक शिक्षक संघ ने बैठक कर शिक्षकों के प्रमोशन की मांग की। इसके अलावा भीषण गर्मी में स्कूलों का समय 8 से 2 बजे बदलकर 7 से 12 बजे करने की भी मांग की गई। 21 सूत्री मांग पत्र बीईओ को सौंपा गया।
ब्लाक अध्यक्ष अवनीश चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में नवनियुक्त शिक्षकों की समस्याएं उठाई गईं। नए शिक्षकों से शपथ पत्र लेकर वेतन भुगतान की मांग की गई। पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए संघर्ष तेज करने की घोषणा की गई। पिछली भर्तियों में नियुक्त शिक्षकों का एरियर भुगतान तत्काल किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में स्कूलों में बिजली आपूर्ति कराने व चयन वेतनमान की मांग भी उठी। नव नियुक्त शिक्षकों को सदस्यता प्रदान कर उनका स्वागत किया गया। बीईओ मुन्नालाल त्रिवेदी को ज्ञापन सौंप कर ब्लाक अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने शीघ्र समस्याओं के निस्तारण की मांग की। इसरार अहमद, राजीव राजपूत, शाहिद खान गौरी, बलवीर यादव, पर्यवेक्षक शकील खान, उमेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed