{"_id":"61c8b4c2bbc403580e1e0cb4","slug":"teachers-honored-farrukhabad-news-knp6718781128","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को सम्मानित किया
विज्ञापन
राजपूताना स्कूल में शिक्षक को सम्मानित करते वीरेंद्र सिंह राठौर। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ ने 500 शिक्षकों को सम्मानित किया है। राज्य महिला आयोग की सदस्य मिथिलेश अग्रवाल ने शिक्षक सम्मेलन में कहा कि विधानसभा चुनाव में शिक्षकों की निर्णायक भूमिका होगी।
भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ की ओर से राजपूताना पब्लिक स्कूल में रविवार को शिक्षक सम्मान समारोह हुआ। इसमें 500 शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा विकास की कुंजी है। भाजपा ने हमेश शिक्षकों का सम्मान किया है। भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. दिवाकर मिश्रा ने भाजपा सरकार के कार्य गिनाए।
डीके दुबे ने जिले की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. सुवेंद्र सिंह गौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है। प्रदेश में गुंडाराज समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम संयोजक डॉ. संदीप कुमार चतुर्वेदी ने भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों असमानताओं को दूर किया जा सकता है। राजपूताना ग्रुप के चेयरमैन डॉ. वीरेंद्र सिंह राठौर ने भाजपा के कार्यों की जानकारी दी। सुधाकर चतुर्वेदी, डॉ. वीरेंद्र देव चतुर्वेदी, रमेश चंद्र त्रिपाठी, वीरेंद्र मिश्रा, अनिल सिंह, शिवओम द्विवेदी आदि मौजूद रहे।