फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teacher injured by bullet while feeding dog

Farrukhabad News: कुत्ते को खाना खिलाते वक्त चली गोली से शिक्षक घायल

Mon, 27 Nov 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Teacher injured by bullet while feeding dog
फर्रुखाबाद। मकान की लॉबी में कुत्ते को खाना खिलाते समय अचानक चली गोली एक शिक्षक के हाथ में लग गई। इससे वह घायल हो गया। दूसरी गोली दीवार में लगी। शिक्षक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। इसके बाद उसे थाने भेजा गया। पुलिस को लॉबी में गोली का बुलेट पड़ा मिला। पीड़ित शिक्षक ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के आवास विकास कालोनी के सेक्टर एक निवासी अजीत यादव शमसाबाद के नैगवां प्राइमरी स्कूल में शिक्षक हैं। वह दोपहर में अपने घर पर शिक्षिका पत्नी लता यादव व पुत्री आभा, गौरी व अभिनय के साथ थे। दोपहर तीन बजे लॉबी में बंधे कुत्ते को खाना खिलाने आए। उसी समय लॉबी में लगे जाल की ओर से दो गोली चलाई गईं। एक गोली उनके कोहनी के पास लगी, जिससे वह घायल हो गए। दूसरी गोली दीवार में लगकर बुलेट वहीं गिर गया।
विज्ञापन

अजीत ने बताया कि कई बार प्रयास करने पर भी पुलिस का 112 नंबर नहीं लगा। उन्होंने बड़े भाई सुरजीत यादव को फोन किया। वह भांजी की शादी में एटा के जैथरा के लिए निकल गए थे। रास्ते से ही वह शाम करीब छह बजे घर लौटे। इसके बाद अन्य लोगों के आने पर उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। इस पर इंस्पेक्टर विनोद शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शिक्षक और परिजनों से जानकारी ली। बाद में उन्हें थाने भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के करीब ढाई घंटे बाद पुलिस को सूचना देने का कारण भी पता लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed