फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teacher eligibility test will be held tomorrow at 25 centers

25 केंद्रों पर कल होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

Fri, 21 Jan 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Teacher eligibility test will be held tomorrow at 25 centers
फर्रुखाबाद। शिक्षक पात्रता परीक्षा रविवार को जिले में 25 केंद्रों पर होगी। प्रथम पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 12152 और दूसरी पाली में जूनियर स्तर की परीक्षा में 8054 अभ्यर्थी शामिल होंगे। शांतिपूर्ण और नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज, महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रोजी पब्लिक स्कूल पीडब्लूडी रोड, सिटी पब्लिक स्कूल नेकपुर चौरासी, जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, रखा बालिका इंटर कॉलेज, दुर्गा नारायन महाविद्यालय, पीडी महिला डिग्री कॉलेज, सोनी पारिया इंटर कॉलेज लोको रोड परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

शहर में राजकीय इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद, सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल आईआईटी चौराहा, रेड रोज एजूकेशन सेंटर अमेठी कोना पांचालघाट, मॉडल पब्लिक स्कूल रेलवे स्टेशन रोड, महावीर इंटर कॉलेज नगला खैरबंद, फर्रुखाबाद सिटी गर्ल्स इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, केआर रस्तोगी इंटर कॉलेज, भारतीय पाठशाला इंटर कॉलेज, स्वामी रामानंद इंटर कॉलेज बालक और बालिका, एनएकेपी गर्ल्स इंटर कॉलेज, मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज, बद्री विशाल महाविद्यालय, एनएकेपी महाविद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर श्याम नगर को शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम पाली की परीक्षा सभी केंद्र और दूसरे पाली की परीक्षा 17 केंद्रों पर कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने की तैयारी पूरी हो गई है। लगाई गई ड्यूटी वितरण कर दी गई है।
परीक्षा का समय
- प्रथम पाली की परीक्षा 10 से 12:30 बजे तक
- दूसरी पाली की परीक्षा 2:30 से 5 बजे तक
- 25 केंद्रों के लिए चार जोनल मजिस्ट्रेट तैनात
-प्रत्येक केंद्र पर दो-दो स्टेटिक और पर्यवेक्षक लगाए गए
-नकल पकड़ने के लिए तीन सचलदलों का गठन किया गया
-सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी परीक्षा
-मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रानिक सामग्री लाने पर रोक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed