{"_id":"71187123a83edd19f06072f63a9b5d03","slug":"teacher-and-caught-three-imitator-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन पकड़े तीन नकलची और नकल कराते शिक्षिका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन पकड़े तीन नकलची और नकल कराते शिक्षिका
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद/मोहम्मदाबाद। परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल के हिंदी पेपर के पेपर में एसडीएम सदर ने मोहम्मदाबाद के मेजर शिव दयाल सिंह इंटर कालेज में एक छात्र को नकल करते और एक शिक्षिका को नकल कराते हुए पकड़ा। वहीं कंपिल में सुबह की पाली में हाईस्कूल की एक छात्रा और शाम की पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा में सचलदल ने एक छात्रा को नकल करते पकड़ा। हाईस्कूल हिंदी पेपर के प्रथम पेपर में 25177 परीक्षार्थियों में से 3784 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
एसडीएम सदर सुरेंद्र कुमार ने प्रथम पाली में मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। मेजर शिव दयाल सिंह इंटर कालेज में एसडीएम ने कमरा नंबर दस में नकल करते हुए एक छात्र को पकड़ लिया। इसी विद्यालय के कक्ष संख्या 16 में प्राथमिक विद्यालय नगला चंदन की सहायक अध्यापिका नीलू वर्मा की कक्ष निरीक्षक में ड्यूटी लगी थी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने शिक्षिका के हाथ से पर्ची मिली। एसडीएम ने परीक्षा कार्य से शिक्षकों को कार्यमुक्त करने के केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य एपी सिंह के सचलदल ने केएसआर इंटर कालेज कंपिल में प्रथम पाली में एक छात्रा को नकल करते पकड़ लिया। शाम की पाली में इंटर की परीक्षा में कायमगंज क्षेत्र के केशव सरन कांती देवी इंटर कालेज कुइयांधीर में एक छात्रा को नकल करते पकड़ लिया। पहले दिन की परीक्षा मेें सिर्फ तीन परीक्षार्थी ही नकल करते पकड़े गए।
विज्ञापन