{"_id":"667876d8959790a65c0fe1d4","slug":"taught-players-the-tricks-of-fielding-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-112709-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: खिलाड़ियों को क्षेत्ररक्षण करने के सिखाए गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: खिलाड़ियों को क्षेत्ररक्षण करने के सिखाए गुर
Mon, 24 Jun 2024 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 24 Jun 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। क्रिकेट समर कैंप में रविवार को खिलाड़ियों ने क्षेत्ररक्षण करने का हुनर सीखा। एनआईएस कोच विवेक सोनकर ने खिलाड़ियों को कैचिंग अभ्यास कराया। उन्होंने प्वाइंट और स्लिप पर कैच करने के बारीकी से गुर सिखाए। साथ ही बताया कि फील्डिंग से बल्लेबाजों को रन बनाने से भी रोका जा सकता है।
डीके स्पोर्ट्स कांप्लेक्स याकूतगंज में चल रहे क्रिकेट समर कैंप में खिलाड़ी मैदान में क्षेत्ररक्षण का अभ्यास कर रहे थे। कोच खिलाड़ियों को प्वाइंट और स्लिप पर कैच कराने का अभ्यास करा रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने हाई कैच (ऊंचा कैच) और गली व मिड विकेट पर फील्डिंग करने के गुर बताए।
उन्होंने बताया कि बल्लेबाजों को तेजी से एक रन लेने से रोकने के लिए क्षेत्ररक्षक को विकेट से सामान्यतः 15 से -20 गज की दूरी पर होना चाहिए। बल्लेबाजों को दो रन से बचाने के लिए क्षेत्ररक्षक विकेट से सामान्यतः 50-60 गज पर तैनात रहे। उन्होंने कैचिंग के बारे में बताया कि जैसे ही गेंद गिरने लगे तो खिलाड़ी सुनिश्चित करें कि वह अपना सिर यथासंभव स्थिर रखें।
विज्ञापन
जब आप स्थिति में आ जाएं तो अपने घुटनों को थोड़ा मोड़कर रखें और आराम से रहें। तनावग्रस्त न हों। सुनिश्चित करें कि आपकी आंखें गेंद पर टिकी हुई हों। एक पल के लिए भी अपनी आंख गेंद से न हटाएं। इससे कैच कभी नहीं छूटेगा। इस अवसर पर दानिश खान, राशिद खान, कासिम खान, राज वर्मा आदि मौजूद रहे।