फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tarush, Anshika and Swastika won the art competition

कला प्रितियोगिता में तरुश, अंशिका व स्वास्तिका ने बाजी मारी

Sun, 09 Feb 2020 06:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Tarush, Anshika and Swastika won the art competition
दि जयपुरिया स्कूल आवास विकास में उमंग ओपन चित्रकला और नृत्य प्रतियोगिता हुई। बच्चों को आयु के अनुसार तीन वर्गों में बांटकर प्रतियोगिताएं कराई गईं। कला में तरुश, अंशिका और स्वास्तिका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी।
विज्ञापन

उमंग ओपन चित्रकला एवं नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ चेयरमैन सुशील सिंह कुशवाहा व प्रधानाचार्य राजीव श्रीवास्तव ने किया। छात्रा शम्भवी, वर्दा, तनिष्का व मानसी ने शिव तांडव का मनमोहक मंचन किया। तीन से पांच साल तक के बच्चों का ग्रुप ए, 6 से 9 साल तक के बच्चों का ग्रुप बी और 10 से 13 साल के बच्चों का ग्रुप सी बनाया गया।
विज्ञापन

इसी ग्रुप के आधार पर प्रतियोगिताएं कराई गईं। नृत्य प्रतियोगिता में ग्रुप ए में अग्रिम ने प्रथम, नव्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप बी में सिमरन कौर ने प्रथम, अलंकृति वर्मा ने द्वितीय और ग्रुप सी में रिदिमा राजपूत ने प्रथम, श्रुति बाजपेई ने द्वितीय स्थान पाया। कला प्रतियोगिता में ग्रुप ए में तरुश राठौर ने प्रथम, मानवी ने द्वितीय और आरनवी ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप बी में अंशिका राठौर ने प्रथम, याशवी ने द्वितीय और आर्याही ने तृतीय स्थान पर कब्जा किया। ग्रुप सी में स्वास्तिका ने प्रथम, वंशिका शर्मा ने द्वितीय और अभिनव यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रबंधक, प्रधानाचार्य और कविता त्रिपाठी ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। भारती मिश्रा, सुनीता दास, डॉ. अंजू पांडेय, इमरान, सोहनी शंखवार, अक्षांश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed