फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Target to make five lakh members, campaign will start from September 1

Farrukhabad News: पांच लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य, एक सितंबर से शुरू होगा अभियान

Sun, 25 Aug 2024 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Target to make five lakh members, campaign will start from September 1
फर्रुखाबाद। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित जिला कार्यशाला में जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कार्यकर्ताओं को तीन माह तक चलने वाले सदस्यता अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में लापरवाही न बरती जाए। जनपद को पांच लाख सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य दिया गया है, जिसे पूर्ण करना है।
विज्ञापन

शनिवार को आवास-विकास स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा कि एक सितंबर 2024 से सदस्यता अभियान शुरू होगा। संगठन का यह महापर्व तीन माह तक चलेगा। डिजिटल के माध्यम से ऑनलाइन सदस्यता की जाएगी। 2014 में पार्टी ने 11 करोड़ सदस्य बनाकर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का खिताब हासिल किया था। इस बार भी ऐसा ही करना है। प्रत्येक बूथ पर सदस्य बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में पांच लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। प्रत्येक कार्यकर्ता को 200 सदस्य बनाने हैं। सक्रिय सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता को 100 सदस्य बनाने होंगे। प्रदेश, क्षेत्र एवं जिला स्तर पर पूरे अभियान की निगरानी की जाएगी। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कि साधारण सदस्यता अभियान एक से 25 सितंबर तक चलेगा। दूसरे चरण में एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर के मध्य सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

25, 26 व 27 अगस्त के मध्य मंडल स्तर पर कार्यशालाएं होंगी। विधायक को 10000, सांसद को 20000, प्रदेश पदाधिकारी को 5000, नगर पंचायत अध्यक्ष, पालिकाध्यक्ष को 2000 पंचायत व पालिका सदस्य को 500 सदस्य बनाने होंगे। संचालन जिला महामंत्री डीएस राठौर ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, दिनेश कटियार, भूदेव सिंह राजपूत, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, अभिषेक त्रिवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed