फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tanik jhuk jaiyo Raghuvir lali choti...par jhume shrota

Farrukhabad News: तनिक झुक जईयो रघुवीर लली छोटी...पर झूमे श्रोता

Sun, 04 Oct 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Tanik jhuk jaiyo Raghuvir lali choti...par jhume shrota
फोटो-14 पांडवेश्वर नाथ मंदिर सत्संग भवन में मानस सम्मेलन में आरती करती महिला भक्त। स्रोत: पाठक
फर्रुखाबाद। मानस विचार समिति ने शनिवार को मानस सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें श्रीराम-जानकी विवाह की मनमोहक झांकी सजाई गई। तनिक झुक जईयो रघुवीर लली छोटी है लोकगीत पर श्रोता भावविभोर होकर झूमे।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश दतिया की कथाव्यास लीला भारती ने श्रीराम और जानकी के विवाह को मर्यादा तथा संस्कृति का संगम बताया। उन्होंने कहा कि विवाह भारतीय संस्कृति का सबसे पवित्र संस्कार है। लीला भारती ने राजा जनक के दरबार में श्रीराम व लक्ष्मण के पहुंचने का प्रसंग सुनाया। उन्होंने आज के विवाहों में बढ़ते दिखावे पर चिंता व्यक्त की। कथा मर्मज्ञ संयोजक रामबाबू पाठक ने राम-जानकी विवाह को आदर्श बताया।
विज्ञापन

गाजीपुर के कथावाचक सुषमता राय ने रामकथा सुंदर कर तारी, संशय विहग उड़ावनिहारी चौपाई की व्याख्या की। उन्होंने मानव मन को चंचल और विकारों का पक्षी बताया। देवी सहाय तिवारी, पीलाराम और प्रह्लाद मिश्र ने भी प्रसंग पर विस्तार से चर्चा की। कथा के यजमान अखिलेश शुक्ला और रूपाली शुक्ला थे। अलीगंज के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सूर्यकांत गुप्ता और अमृतपुर के प्रधान सचिन देव तिवारी जैसे मुख्य अतिथि भी उपस्थित रहे। बृजकिशोर सिंह किशोर ने कार्यक्रम का संचालन किया। कथा में सुरजीत पाठक (बंटू), अशोक रस्तोगी, ज्योति स्वरूप अग्निहोत्री, नरेश दुबे, विजय अवस्थी, विशेष पाठक, सौम्य पाठक, विजयलक्ष्मी पाठक, माधुरी सक्सेना, मालती देवी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed