{"_id":"6ac158154dac3896790f5d6e","slug":"couple-son-and-daughter-injured-in-attack-with-sticks-and-clubs-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-111994-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लाठी-डंडों से हमले में दंपती, पुत्र-पुत्री घायल, दूसरा पक्ष चुटहिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लाठी-डंडों से हमले में दंपती, पुत्र-पुत्री घायल, दूसरा पक्ष चुटहिल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाने के मोहल्ला गंगानगर में शुक्रवार देर रात दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष के परिजन की संख्या अधिक होने पर उन्होंने दंपती व पुत्र-पुत्री को लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों का डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद एक पक्ष की तहरीर पर चार नामजद समेत सात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गंगानगर निवासी अनुज कुमार शर्मा (50) ने पड़ोसी निशांत उर्फ उज्ज्वल गुप्ता, विकास गुप्ता, जगतकिरण गुप्ता, नीतू गुप्ता और तीन अज्ञात पर प्राथमिकी लिखाई। कहा कि शुक्रवार देर रात वह घर के बाहर बैठे थे तभी आरोपी लाठी-डंडे, सरिया लेकर आए और हमला बोल दिया। चीख सुनकर बचाने आई पत्नी सविता शर्मा (50), पुत्री दिव्या शर्मा (24), पुत्र गौरव शर्मा (21) को भी लहूलुहान कर दिया।
मारपीट के दौरान मोहल्ले वालों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। अनुज शर्मा समेत चारों घायलों के साथ दूसरे पक्ष के नीटू गुप्ता, जगतकिशन गुप्ता और विकास गुप्ता का भी डॉक्टरी परीक्षण कराया। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि अनुज शर्मा की तहरीर पर प्राथमिकी लिख ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।