{"_id":"6302742d588a6374b01c4402","slug":"symptoms-of-diphtheria-in-children-kanpur-refer-farrukhabad-news-knp713907823","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्थीरिया के लक्षण वाले बच्चों को इलाज के लिए कानपुर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्थीरिया के लक्षण वाले बच्चों को इलाज के लिए कानपुर भेजा
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। गांव नगला धनी के तीन बच्चों में डिप्थीरिया के लक्षण मिलने पर डाक्टरों ने जांच के लिए कानपुर रेफ र किया है।
गांव निवासी विकास के पुत्र अनिकेत (6), हरिनंदन की पुत्री कामिनी (7), ताराचंद्र के पुत्र विशाल (5) को कई दिनों से गले में सूजन, बुखार से पीड़ित होने पर परिजन शुक्रवार को सीएचसी लेकर आए थे। डिप्थीरिया जैसे लक्षण होने पर डाक्टरों ने लोहिया अस्पताल रेफर कर किया था। जांच के बाद शनिवार को बच्चों को सैफई रेफर कर दिया गया।
सैफई में एंटी डिप्थीरिया सीरम उपलब्ध पर रविवार सुबह परिजन तीनों बच्चों को लेकर सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर ने तीनों बच्चों को कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रेफर किया है।
सीएचसी के डॉ. अमरेश कुमार ने बताया कि अभी डिप्थीरिया की पुष्टि नहीं हुई है। लक्षण दिखाई दिए हैं, इसलिए बच्चों को एक्सपर्ट डॉक्टर के परामर्श की जरूरत है। इससे उन्हें कानपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
फोटो-11 एंबुलेंस से कानपुर जाते डिप्थीरिया के लक्षण वाले बच्चे। संवाद