फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Swings that were to be installed in schools were thrown into the junk

Farrukhabad News: स्कूलों में लगने के लिए आए झूले कबाड़ में डाले

Wed, 03 Sep 2025 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Swings that were to be installed in schools were thrown into the junk
फर्रुखाबाद। जिले के 55 विद्यालयों में लगाए जाने वाले नए झूले रखा बालिका इंटर कॉलेज में कबाड़ की तरह बेसिक शिक्षा विभाग ने डलवा दिए हैं। झूलों को विभाग ने विद्यालयों में लगवाना मुनासिब नहीं समझा। नतीजतन बरसात में पड़े-पड़े झूले जंग भी खाने लगे हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि चार-पांच दिन पहले ही झूले आए हैं। जल्द ही झूलों को स्कूलों में लगवाना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2023-24 में जिले के 106 परिषदीय विद्यालयों में झूले लगाए जाने के निर्देश शासन ने दिए थे। पहले चरण में 61 विद्यालयों में झूले लगाए जाने के लिए 30.50 लाख का बजट मिला था। इससे करीब साल भर पहले झूलों की खरीद कर उन्हें विद्यालयों में लगवा दिया गया। दूसरे चरण में 55 झूलों का बजट आना बाकी था। करीब पखवारा भर पहले 51 झूलों का 25.50 लाख का बजट मिला। गुपचुप तरीके से इस बजट से टेंडर कर झूलों की खरीद कर ली गई। खरीद के बाद ठेकेदार ने झूलों की सप्लाई करना शुरू कर दी। मगर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने नए झूलों को स्कूलों में लगवाने के बजाए रखा बालिका इंटर कॉलेज की खाली पड़ी जगह में डलवा दिया। मौजूदा समय में बरसात होने के चलते झूले जंग खाने लगे हैं। प्रभारी बीएसए अनुपम अवस्थी ने बताया कि 106 परिषदीय विद्यालयों में झूले लगने थे। पहले चरण में 61 विद्यालयों में झूले लगवाए जा चुके हैं। दूसरे चरण में 55 विद्यालयों में लगने वाले झूलों के लिए पखवारा भर पहले ही बजट मिला था। दो-तीन दिन पहले ही झूले आए हैं। जल्द ही झूलों को स्कूलों में लगवाना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed