{"_id":"5e5a697b8ebc3ec75a0ebd92","slug":"swinging-ht-line-hit-pickup-tire-farrukhabad-news-knp54763483","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूलती एचटी लाइन की चपेट में आने से पिकअप के टायर फटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूलती एचटी लाइन की चपेट में आने से पिकअप के टायर फटे
विज्ञापन
एचटी लाइन की चपेट में आने के बाद खड़ी पिकअप।
- फोटो : FARRUKHABAD
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। आलू लोड करने जा रही पिकअप झूलती एचटी लाइन की चपेट में आ गई। इससे पिकअप में करंट दौड़ गया। चालक ने कूदकर जान बचाई लेकिन हेल्पर झुलस गया और गाड़ी के टायर फट गए। इस दौरान बिजली चले जाने से बड़ा हादसा बच गया।
नवाबगंज कस्बा निवासी अमित गुप्ता की पिकअप नगला दुली निवासी अखिलेश (28) चलाता है। उस पर गांव का ही बालिस्टर(45) हेल्पर है। शनिवार सुबह अखिलेश पिकअप लेकर नगला धोबियान में आलू लोड करने गया था। तभी गांव के पास सड़क पार करते समय गाड़ी झूलती एचटी लाइन की चपेट में आ गई।
इससे उसके चारों टायर फट गए। चालक ने कूद गया। इससे वह बच गया। हेल्पर बालिस्टर करंट से झुलस गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। तभी बिजली चली गई। इससे बड़ा हादसा बच गया। चालक व हेल्पर की चीखपुकार पर खेतों में काम कर रहे लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने विद्युत उपकेंद्र फोन कर घटान की जानकारी दी। पिकअप को धक्का मारकर पीछे किया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार तार ठीक करने की मांग की पर बिजली अधिकारियों ने उनकी नहीं सुनी। इसके चलते ही यह हादसा हुआ है।