फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sweet shop owner, who suffered the death of roadways

रोडवेज की चपेट में आए मिठाई दुकानदार की मौत

Mon, 25 Apr 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Mon, 25 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Sweet shop owner, who suffered the death of roadways
कार दुर्घटना - फोटो : amar ujala

अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव बलीपट्टी के सामने बाइक से ससुराल जा रहे मिठाई दुकानदार की रोडवेज बस की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक  बस लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।

विज्ञापन


अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी कृपाल कुशवाह के पुत्र राजू (22) की राजपुर तिराहे पर मिठाई की दुकान है। राजू की डेढ़ माह पहले ही पांचाल घाट से शादी हुई है। सोमवार शाम करीब 6 बजे राजू बाइक से ससुराल जा रहा था। बली पट्टी गांव के पास सामने से आ रही रोडवेज बस की चपेट में राजू की बाइक आ गई।
विज्ञापन


बाइक  फिसलने से  राजू बस के पहिये के नीचे आ गया। बस राजू को कुचलते हुए निकल गई। इससे राजू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कृपाल कुशवाह ने बताया कि राजू की डेढ़ माह पहले ही शादी हुई  थी। राजू पांचाल घाट ससुराल जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed