फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sweet artisan injured due to collision of loader near Baraun

Farrukhabad News: बरौन के पास लोडर की टक्कर से मिठाई कारीगर घायल

Wed, 16 Aug 2023 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Aug 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Sweet artisan injured due to collision of loader near Baraun
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बाइक सवार मिठाई कारीगर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद लो़डर बीच रोड पर पलट गया। इससे वाहनों को निकलने में दिक्कत हुई। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कादरीगेट थाने के गांव अर्जुन नगला निवासी सौरभ (28) और मोहम्मदाबाद थाने के गांव लुखरियाई निवासी सत्यम (20) अलीगंज में एक मिष्ठान भंडार पर कारीगर का काम करते हैं। सौरभ के गांव में परिजनों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसकी सूचना पर वह अपने दोस्त सत्यम के साथ घर जा रहा था। बरौन और पेट्रोल पंप के बीच में जब बाइक पहुंची, तो नवाबगंज की ओर जा रहे तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर दोनों बाइक सवार दूर जा गिरे। लोडर भी सड़क पर पलट गया। इससे वाहनों के निकलने में परेशानी हुई। हेलमेट न लगाए होने की वजह से बाइक सवार दोस्तों के सिर में काफी चोटें आईं। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed