फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Suspended ration dealer sold government grain, report filed

Farrukhabad News: निलंबित कोटेदार ने सरकारी गल्ला बेचा, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 29 Apr 2025 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 29 Apr 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Suspended ration dealer sold government grain, report filed
फर्रुखाबाद। विकास खंड कमालगंज के निलंबित कोटेदार ने संबद्ध कोटेदार को गल्ला हस्तांतरित करने के बजाय बेच लिया। इस पर जिलापूर्ति अधिकारी ने कोटेदार के खिलाफ राशन की कालाबाजारी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


अनियमिताओं की शिकायत पर 24 अप्रैल को विकास खंड कमालगंज की ग्राम पंचायत नाहरैया के कोटेदार अर्जुन सिंह का कोटा निलंबित कर दिया गया था। जिला पूर्ति अधिकारी ने कोटा ग्राम पंचायत अहिमलापुर के कोटेदार लालाराम से संबंद्ध कर दिया था। निलंबित कोटेदार से खाद्यान्न लालाराम के कोटा में हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

कोटेदार ने खाद्यान्न हस्तांतरित नहीं किया। पूर्ति निरीक्षक बढ़पुर अनिल कुमार ने जब जांच की तो पता चला कि कोटेदार अर्जुन सिंह ने 54 क्विंटल गेहूं, 35 क्विंटल चावल, साढ़े नौ क्विंटल बाजरा, माह दिसंबर 2024 की अवशेष 54 किलोग्राम चीनी तथा एमडीएम योजना के 3.23 क्विंटल गेहूं व 6.68 क्विंटल चावल कालाबाजारी कर बेच लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि अनियमितता के आरोप में कोटेदार अर्जुन का कोटा निलंबित किया था। उन्होंने खाद्यान्न हस्तांतरित करने के बजाय बेच लिया। इसी के चलते उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने सभी कोटेदारों को चेतावनी दी है कि यदि किसी भी कोटेदार के खिलाफ राशन न बांटे जाने की शिकायत मिली तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कोटेदारों को निर्देश दिए कि राशनकार्डधारकों को नियमानुसार राशन का वितरण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed