{"_id":"a88b77c78ccf765ba4b82225adaf262e","slug":"suspected-cases-of-swine-flu-death-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 21 Feb 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज की मौत होने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों का आरोप है कि वे मरीज को लोहिया अस्पताल ले गए, जहां इलाज
की व्यवस्था नहीं मिली। कानपुर के निजी अस्पताल ने स्वाइन फ्लू होने की
बात कह कर रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाने की तैयारी की जा रही थी कि मरीज ने
दम तोड़ दिया।
शहर की आवास विकास कालोनी निवासी शकुंतला देवी पत्नी श्यामपाल अगिभनहोत्री की 13 फरवरी को अचानक तबीयत खराब हो गई। इनके बेटे उमाकांत अगिभनहोत्री उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विभिन्न प्रकार की जाचं कराए जाने पर चिकित्सक ने स्वाइन फ्लू की आशंका जाहिर की। इस पर मरीज को कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में पांच दिन तक इलाज चला,
लेकिन मरीज की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इस पर चिकित्सक ने लखनऊ ले जाने की सलाह दी। परिजन पीजीआई जाने की तैयारी कर रहे थे कि मरीज की मौत हो गई। मृतका के बेटे उमाकांत ने आरोप लगाया कि चिकित्सक स्वाइन फ्लू होने की बात बता रहे थे, लेकिन निजी अस्पताल में स्वाइन फ्लू की किट और वैक्सीन नहीं होने की वजह से इलाज नहीं हो सका। हालत खराब होने पर लखनऊ के लिए रेफर किया गया।