{"_id":"66bbb67e547ca6a0c3049984","slug":"supply-inspector-found-flaws-in-ration-shop-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-114491-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आपूर्ति निरीक्षक को राशन दुकान में मिलीं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आपूर्ति निरीक्षक को राशन दुकान में मिलीं खामियां
विज्ञापन
कायमगंज। ग्रामीणों की शिकायत पर आपूर्ति निरीक्षक सुधांशु यादव ने गांव जिरखापुर में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर छापेमारी कर अनियमितता पकड़ी। उन्होंने कहा जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी जाएगी।
शमसाबाद ब्लाक के गांव जिरखापुर में राशन डीलर के खिलाफ आपूर्ति विभाग को कई दिनों से वितरण संबंधी शिकायतें मिल रहीं थीं। मंगलवार को आपूर्ति निरीक्षक सुधांशु यादव ने राशन डीलर अमर सिंह की दुकान का निरीक्षण किया। दुकान पर उपलब्ध गेहूं, चावल और चीनी के स्टॉक की सूचना बोर्ड पर दर्ज नहीं थी।
जांच में पता चला कि डीलर तौल में गड़बड़ी करते हैं, साथ ही कुछ उपभोक्ताओं से अंगूठे लगवा लिए और राशन नहीं दिया। आपूर्ति निरीक्षक ने आसपास के ग्रामीणों से दुकान से संबंधित जानकारी ली। ग्रामीणों का कहना था कि डीलर महीने में गिने चुने दिन ही दुकान खोलकर गेहूं, चावल और चीनी का वितरण करता है। गांव में मुनादी तक नहीं कराई जाती है। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
आपूर्ति निरीक्षक सुधांशु यादव ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जांच में कई अनियमितताएं मिली हैं। सारी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी जाएगी।