{"_id":"65b171acbbb4116ebb0d0e9b","slug":"supervisors-from-the-council-will-inspect-the-examination-centers-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-7609-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे परिषद से आए पर्यवेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे परिषद से आए पर्यवेक्षक
Thu, 25 Jan 2024 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 25 Jan 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराए जाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जनपद के परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए पर्यवेक्षक की नियुक्ति कर दी है। 10 फरवरी तक पर्यवेक्षक संबंधित जनपद में जाकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
22 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा प्रस्तावित है, लेकिन अधिकतर जनपदों के परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत संसाधन के साथ ही अन्य अव्यवस्थाएं भी हैं। इसे देखते हुए माध्यमिक शिक्षा सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने प्रदेश के सभी जनपदों में विभाग के एक-एक वरिष्ठ अधिकारी की ड्यूटी पर्यवेक्षक के रूप में लगाई है।
यह अधिकारी हर जनपद में जाकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परिषद को रिपोर्ट देंगे। निरीक्षण में स्ट्रांग रूम को प्राथमिकता के आधार पर जांचा जाएगा। देखा जाएगा कि स्ट्रांग रूम में रखे जाने वाले प्रश्नपत्रों की निगरानी के लिए 24 घंटे नाइट विजन वाले हाई रिजाल्यूशन के वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगे हैं कि नहीं।
विज्ञापन
सीसी कैमरों की क्रियाशीलता के साथ ही फर्नीचर व अन्य मूलभूत सुविधाएं देखी जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि परिषद से जनपद में पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने की जानकारी है। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए जाएंगे कि वह लोग मूलभूत व्यवस्थाओं के साथ ही नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे लगवा लें। जनपद में परिषद के किस वरिष्ठ अधिकारी को पर्यवेक्षक बनाया गया है, इसकी सूचना अभी नहीं मिली है।