फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Superintendent was not given charge, how to run the services of CHC

Farrukhabad News: अधीक्षक को नहीं दिया प्रभार, कैसे चलें सीएचसी की सेवाएं

Thu, 13 Jul 2023 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Superintendent was not given charge, how to run the services of CHC
फर्रुखाबाद। सीएचसी बरौन में स्थानांतरण पर भेजे गए डॉक्टर को अधीक्षक ने चार्ज ही नहीं दिया। इससे स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हैं। वहीं अंधेरे में प्रसव कराने की जांच पूरी होने से पहले ही डॉक्टर को दूसरी सीएचसी का प्रभारी बना दिया गया।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय में डॉक्टरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल थम नहीं रहा है। कमेटी से जांच का ढोंग भी बदस्तूर जारी है। गत माह सीएचसी कायमगंज में अंधेरे में प्रसव कराने का वीडियो वायरल होने पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने संज्ञान लिया। इसके बाद सीएमओ ने जांच कमेटी गठित कर अधीक्षक डॉ.सरवर इकबाल सिद्दीकी को पुलिस लाइन अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। जांच में अधीक्षक की लापरवाही पाई गई। उन्होंने कमेटी को अपने बयान दर्ज नहीं कराए। जांच पूरी न होने के बावजूद सीएमओ ने डॉक्टर को सीएचसी शमसाबाद का अधीक्षक बना दिया। इससे पुलिस लाइन अस्पताल डॉक्टर विहीन हो गया। इसके अलावा सीएचसी शमसाबाद के प्रभारी डॉ. शोभित शाक्य को सीएचसी बरौन स्थानांतरित किया। वहां तैनात अधीक्षक डॉ. राणा प्रताप को उप जिला कुष्ठ रोग अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी। आदेश के चार दिन बाद भी स्थानांतरण पर आए डॉ. शोभित को सीएचसी का चार्ज डॉ.राणा प्रताप ने नहीं सौंपा। इससे बुधवार काे भी उन्हें दिन भर इंतजार करना पड़ा। पहले भी डॉ. राणा प्रताप का सीएचसी शमसाबाद स्थानांतरण किया गया था, चार्ज न छोड़ने पर सीएमओ ने अपना आदेश निरस्त करते हुए डॉ. शोभित को शमसाबाद सीएचसी भेज दिया था। विभागीय सूत्रों की मानें तो ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर धन उगाही का खेल चल रहा है। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि डॉ.सरवर इकबाल को किसी कारणवश शमसाबाद सीएचसी अधीक्षक बनाया गया है। सीएचसी बरौन का चार्ज सौंपने के लिए वह डॉ. राणा प्रताप को निर्देशित कर चुके हैं। डॉ. शोभित को सीएचसी बरौन का चार्ज दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed