फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sunshine was seen for a while, people suffering from chills

चंद देर दिखी धूप, ठिठुरन से बेहाल रहे लोग

Wed, 19 Jan 2022 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Sunshine was seen for a while, people suffering from chills
शहर के नेहरू रोड पर कड़ाके की ठंड में सुबह बहुत कम लोग बाजार में नजर आए। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन से लोग बेहाल हैं। कुछ देर दिखी धूप भी लोगों को राहत नहीं दे सकी। अस्पतालों में भर्ती मरीज घरों से लाए कंबलों और रजाई से रातें काट रहे हैं। गलन की वजह से शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही आसमान में घने बादल, कोहरा और बर्फीली हवाओं से जनजीवन प्रभावित हो गया। सड़कों पर वाहन धीमी गति से चले। ठिठुरन होने से दोपहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

कुछ देर में ही शरीर सुन्न पड़ने से लोग परेशान हैं। शाम होते ही लोग घरों में दुबकने पर मजबूर हो गए। बाजारों में रौनक नहीं रही। ठिठुरन की वजह से खेती-किसानी का काम भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा के मुख्य बाजार मार्ग पर अलाव की व्यवस्था नहीं है। दुकानदार कागज, पन्नी, कूड़ा-करकट इकट्ठा कर आग जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। नगर पंचायत 18 स्थानों पर अलाव जलाने का दावा कर रही है। मौके पर कहीं अलाव दिखाई नहीं देते। दुकानदारों व कस्बा के लोगों ने डीएम से मुख्य बाजार में अलाव जलवाने की मांग की है। (संवाद)

तीर्थ क्षेत्र में इस बार नहीं जला अलाव
संकिसा। बौद्ध तीर्थ नगरी में के मुख्य तिराहे पर हर साल अलाव जलता था। यहां 24 घंटे पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रहती है। यही नहीं दूरदराज से पर्यटक भी आते रहते हैं, मगर इस बार लेखपाल ने अलाव जलाने की जरूरत नहीं समझी। इससे दुकानदार और राहगीर ठंड से परेशान हैं। (संवाद)

कड़ाके की ठंड में लोहिया अस्पताल में घर से लाया कंबल ओढ़े बैठी महिला। संवाद

कड़ाके की ठंड में लोहिया अस्पताल में घर से लाया कंबल ओढ़े बैठी महिला। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में ठंड से बचने को हीटर से ताप रहा कर्मचारी। संवाद

लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में ठंड से बचने को हीटर से ताप रहा कर्मचारी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed