फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sunny XI won the match by 53 runs

सनी इलेवन ने 53 रन से जीता मैच

Thu, 20 Jan 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sunny XI won the match by 53 runs
Sunny XI won the match by 53 runs - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सनी इलेवन टीम के गेंदबाजों के आगे सौरभ इलेवन टीम ने 20 ओवर में 148 रन बनाए। सनी इलेवन ने 53 रन से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में गुरुवार को सनी और सौरभ इलेवन टीम के बीच मैच हुआ।
टॉस जीत कर सनी इलेवन की टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी। टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 201 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें कप्तान सनी ने 85 रन, विजय वर्मा ने 57 रन का सहयोग किया। सौरभ इलेवन के खिलाड़ी पंकज, कृष्णा व लव माथुर ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में सौरभ इलेवन टीम के खिलाड़ी बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे। सनी इलेवन की बेहतर गेंदबाजी के चलते सौरभ इलेवन टीम के खिलाड़ी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए।
विज्ञापन

20 ओवर में छह विकेट खोकर सौरभ इलेवन 148 रन ही बना पाई। इस टीम के खिलाड़ी सौरभ ने 35 और कृष्णा ने 50 रन का सहयोग किया। सनी इलेवन के कप्तान सनी, खिलाड़ी अयान अली ने दो-दो, रूपेश व विजय वर्मा ने एक-एक विकेट लिया। सनी इलेवन ने 53 रन से सौरभ इलेवन को हराया। इस दौरान क्रिकेट कोच अमिताभ पान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed