फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sunny but continued mist

धूप निकली लेकिन बरकरार रही धुंध

Sun, 28 Dec 2014 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 28 Dec 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
सर्दी केे इस मौसम में सुबह शाम कोहरा दर्द दे रहा है। दिन में भले ही धूप
विज्ञापन
निकल रही हो लेकिन धुंध बरकरार रहती है। इससे मवेशियों में कोल्ड स्ट्रोक के खतरा बढ़ने लगा है। मछलियाें के लिए भी खतरा बढ़ जाने से  पालक परेशान हैं। इसके अलावा ऐसा ही मौसम रहा तो आलू में झुलसा का प्रकोप हो सकता है। रविवार क ो भी कोहरा व गलन ने लोगों को खूब सताया। लोग अलावों के आसपास ठिठके रहे।

मछलियाें के लिए खतरा
कोहरा से मछली पालक डरे हुए हैं। मछलियाें के लिए जान का खतरा बढ़ गया है। कोहरे से तालाब के पानी मेें आक्सीजन की कमी होेने से मछलियाें की मौत की आशंका बढ़ जाती है। इनमें एपीज्यूटिव अल्सरेटिव सिंड्रोम पनपने लगता है। इसमें मछलियाें के  पंख गलने लगते हैं। शरीर पर चकत्ते पड़ जाते हैं। मत्स्य अधिकारी शिवराम ने बताया कि मछली पालक इस समस्या पर तकरीबन दो क्विंटल चूना एक हेक्टेयर तालाब में डालें।

मुश्किल बन सकता कोल्ड स्ट्रोक
सर्दी में मवेशियों में कोल्ड स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। भीषण सर्दी में मवेशी चारा खाना कम कर देते हैं। इससे दूध भी कम हो जाता है। 15 फीसदी के करीब दूध कम हो जाता है। निमोनिया व संक्रमण का खतरा बना रहता है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. पुष्प कुमार ने बताया कि पशु पालक सर्दी से मवेशियों को बचाएं। इन्हें पीने के लिए ताजा पानी दिया जाए। रात में खुले आसमान के नीचे मवेशी न बांधें। इनके आसपास अलाव जलाएं।

जो सामान मिला उसी का बनाया अलाव
सर्दी रविवार को भी अपने तेवराें के साथ रही। सुबह घना कोहरा रहा। दोपहर को धूप जरूर निकली, लेकिन धुंध बरकरार रही। मौसम में गलन बनी रही। बाजार में रौनक नहीं दिखाई दी। संडे बाजार में जरूर खूब भीड़ रही। शहर में पालिका की ओर से जलने वाले अलावाें के लिए लकड़ियां नाकाफी हैं। आसपास पड़े कागज और बेकार सामान गत्ते आदि को भी जला कर तपिश ली जा रही है। सर्दी से बचने के लिए मवेशी भी आग सेंकने पहुंच जाते हैं। सर्दी में भुने आलू की खपत बढ़ गई है। शाम ढलते ही इन ठेलियाें के पास भीड़ लग जाती है। 5 से 7 रुपये किलो वाला आलू यहां 80 रुपये किलो की दर से बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed