फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sunday market will be held in Linjiganj market, not on the main road.

Farrukhabad News: मुख्य सड़क पर नहीं, लिंजीगंज बाजार में लगेगा संडे बाजार

Mon, 09 Sep 2024 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Sunday market will be held in Linjiganj market, not on the main road.
फर्रुखाबाद। लालगेट से बीबीगंज चौकी तक मुख्यमार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करने की कवायद शुरू की गई है। फिलहाल बाजार में एक सूचना प्रसारित की गई, जिसमें अगले रविवार से संडे बाजार की दुकानें यहां न लगाने की बात कही गई। इन दुकानों को लिंजीगंज, मन्नीगंज में लगाने को कहा गया। नाली के बाहर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अब नोटिस जारी होंगे।
विज्ञापन

घुमना से चौक के आसपास तक रविवार को लगने वाले संडे बाजार की वजह से जाम के हालात पैदा होते हैं। व्यापारियों ने कई बार उद्योग बंधु की बैठक में मुख्यमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग रखी। इसी के अनुपालन में रविवार को नगर पालिका के वाहन से सूचना प्रसारित कराई गई। इसमें कहा कि अगले रविवार से मुख्यमार्ग के आसपास कोई भी दुकान नहीं लगेगी।
विज्ञापन

इन दुकानों को लिंजीगंज, मन्नीगंज में लगाया जाएगा। कोई भी दुकानदार यहां दुकान नहीं लगा सकेगा। इसके अलावा नगर पालिका ने लालगेट से बीबीगंज तक नाली के बाहर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों, ठेली, खोमचे वालों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। शीघ्र ही इसके लिए नोटिस जारी करने की टीम बनाई जाएगी। यह टीम निरंतर काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संडे बाजार से आवागमन में होने वाली दिक्कतों का समाधान हो जाएगा। ईओ विनोद कुमार ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट के साथ हुई बैठक में लिए गए फैसले का अनुपालन होगा। मुख्यमार्ग अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed