फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sunday market did not work, shops were also closed

नहीं लगा संडे बाजार, दुकानें भी रहीं बंद

Sun, 11 Apr 2021 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Sunday market did not work, shops were also closed
संडे बाजार न लगने से चौक पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : FARRUKHABAD
नहीं लगा संडे बाजार, दुकानें भी रहीं बंद
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अनलॉक के बाद गुलजार हुए संडे बाजार में बढ़ते संक्रमण की गाज गिर गई है। रविवार को बाजार नहीं लगा। साप्ताहिक बंदी के बावजूद खुलने वाली दुकानें भी प्रशासन के निर्देश के बाद पूरी तरह से बंद रहीं। इससे सड़कों पर सन्नाटा सा पसरा रहा। तमाम दुकानदार प्रतिष्ठानों के सामने सुबह 11 बजे तक रुके रहे, मगर बाद में घर चले गए।
रविवार को साप्ताहिक बंदी के दिन भी 70 फीसदी दुकानें खुलती थीं, मगर इस बार मेडिकल स्टोर, दुकान, दही, मिष्ठान भंडार को छोड़कर अन्य कोई भी दुकानें नहीं खुलीं। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बाजार में दुकानदारों को कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने के लिए प्रेरित किया था। प्रशासन की सख्त निर्देश के बाद लोगों ने दुकानें नहीं खोलीं।
विज्ञापन

बाजार को कराया सैनिटाइज
नगर पालिका परिषद ने प्रेशर मशीन से लालगेट से बीबीगंज चौकी तक और रेलवे स्टेशन से नाला मछरट्टा तक के मार्गों के दोनों ओर दुकानों को सैनिटाइज कराया। पालिका के कूड़ा वाहनों पर माइक लगाकर कोरोना से बचाव और उपाय का प्रसारण भी किया जाने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed