{"_id":"69beec2ca13f6b074b0a8f27","slug":"suicide-news-crime-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-139304-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: घरेलू विवाद में युवक ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: घरेलू विवाद में युवक ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान
Sun, 22 Mar 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
संकिसा। थाना मेरापुर गांव कुरार निवासी भूपेंद्र उर्फ बसंत (30) ने शुक्रवार रात घरेलू विवाद के चलते घर में फंदा लगा लिया। परिजन उसे तत्काल नवाबगंज के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। रात करीब 10 बजे डॉ. वशिष्ट कटियार ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि भूपेंद्र अविवाहित था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह गांव-गांव घूमकर कपड़ों में चेन लगाने का काम करता था। प्रभारी निरीक्षक राजीव पांडेय के अनुसार, युवक शराब पीने का आदी था और घरेलू बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)