फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sugar mill paid Rs 10.09 crore to farmers

Farrukhabad News: चीनी मिल ने किसानों को किया 10.09 करोड़ का भुगतान

Thu, 23 Jan 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 23 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sugar mill paid Rs 10.09 crore to farmers
चीनी मिल में गन्ना अनलोड करती क्रेन। - फोटो : चीनी मिल में गन्ना अनलोड करती क्रेन।
कायमगंज। चीनी मिल में गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों के लिए राहत की खबर है। मिल ने चालू पेराई सत्र में 24 दिसंबर तक खरीदे गए गन्ने के मूल्य का 10.09 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के बैंक खाते में भेज दिया है।
विज्ञापन



किसान सहकारी चीनी मिल नए पेराई सत्र का शुभारंभ 26 नवंबर को हुआ था। इसके बाद तकनीकी खराबी व गन्ना एकत्र न हो पाने पर पेराई शुरू नहीं हो सकी। 1 दिसंबर से सुचारू रूप से पेराई शुरू हुई। इससे पेराई इस साल कुछ कम हो सकी।
विज्ञापन


मिल ने 21 जनवरी तक 5,60,000 क्विंटल गन्ने की पेराई कर ली है, जो पिछले साल से 9200 क्विंटल कम है। अब तक हुई पेराई से 48800 क्विंटल चीनी बन चुकी है। पिछले साल इतने समय में 69610 क्विंटल चीनी बनी थी। इस साल चीनी का औसत 9.10 प्रतिशत निकल रहा है। पिछले साल प्लांट बी हैवी मोड पर चला था। इस साल सी हैवी मोड पर मिल चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सी हैवी मोड पर शीरे में शुगर की मात्रा कम होती है। इससे चीनी की रिकवरी मानक के अनुसार कम आ रही है। मिल प्रशासन ने 4152 किसानों से 24 दिसंबर तक खरीदे गन्ना मूल्य का 10.09 करोड़ का भुगतान कर दिया है। 10.54 करोड़ भुगतान अभी बकाया है।


---------------
किसान पर्ची व मैसेज के हिसाब से चीनी मिल को साफ सुथरा गन्ना उपलब्ध कराते रहें। इससे मिल लक्ष्य को पूरा कर बेहतर रिकवरी दे सके। साथ ही कहा वसंतकालीन बुआई में नवीन प्रजाति के गन्ने की बुआई करें। - शादाब असलम, मिल प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed