फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sued two section motivators in fraud of beneficiary selection

Farrukhabad News: लाभार्थी चयन के फर्जीवाड़े में दो खंड प्रेरकों पर मुकदमा

Tue, 11 Jul 2023 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Sued two section motivators in fraud of beneficiary selection
फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों के चयन में फर्जीवाड़ा करने के मामले में दो खंड प्रेरकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। लाभार्थियों का मनमाने तरीके से चयन कर बिना जानकारी दिए अधिकारियों के भी हस्ताक्षर कर सूची की संस्तुति कर दी गई।
विज्ञापन


कमालगंज ब्लाक क्षेत्र की 22 ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत शौचालय के लिए छूटे हुए 60 लाभार्थियों का चयन किया गया। इसमें संविदा कर्मी खंड प्रेरकों ने खूब मनमानी की। लाभार्थियों के चयन के बाद खंड प्रेरकों ने सूची संस्तुति कर डीपीआरओ के पास भेज दी। इस सूची में बीडीओ आलोक आर्या, एडीओ सुभाष चंद्र, सचिव आलोक दुबे के भी हस्ताक्षर थे। डीपीआरओ ने जब सूची के संबंध में पूछताछ की। पता चला कि जिन अधिकारियों के हस्ताक्षर हैं, उन्हे सूची के बारे में जानकारी ही नहीं है। इस पर डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने खंड प्रेरकों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए। एडीओ सुभाष चंद्र ने खंड प्रेरक प्रदीप कुमार व आशीष कश्यप के खिलाफ कमालगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि अब लाभार्थियों की पात्रता की जांच की जाएगी। अपात्र लाभार्थी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



वहीं, कमालगंज ब्लाक में खंड प्रेरकों ने मनमाने तरीके से लाभार्थियों का चयन कर लिया। निगरानी में लापरवाही के चलते बीडीओ, एडीओ व सचिव के फर्जी हस्ताक्षर कर लाभार्थियों की सूची भी सौंप दी गई। इस खेल का खुलासा होने पर एडीओ ने खंड प्रेरकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि लापरवाही के मामले में उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक सुधीर कुमार श्रीवास्तव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed