{"_id":"654fc86d5300b3497d020aac","slug":"substation-stalled-due-to-fault-in-vcb-power-cut-in-50-villages-farrukhabad-news-c-12-1-knp1074-472190-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: वीसीबी में फाल्ट से उपकेंद्र ठप, 50 गांव की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: वीसीबी में फाल्ट से उपकेंद्र ठप, 50 गांव की बिजली गुल
Sun, 12 Nov 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
शमसाबाद। इनकमिंग वीसीबी में फाल्ट होने से शनिवार शाम गांव हुसैनपुर तराई बिजली उपकेंद्र ठप हो गया। इससे क्षेत्र के 50 गांवों की बिजली गुल हो गई। त्योहार पर शाम को बिजली न होने से लोगों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ा।
हुसैनपुर तराई बिजली उपकेंद्र से क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। शनिवार शाम पांच बजे अचानक उपकेंद्र की इनकमिंग वीसीबी में धमाका हुआ। उपकेंद्र ठप हो गया। दिवाली पर घरों को झालरों से सजाया गया है। शाम को बिजली गुल होने से इन झालरों की झिलमिलाहट देखने को नहीं मिली। अवर अभियंता जुनेद आलम ने बताया वीसीबी में फाल्ट से केबल जल गया था। इसकी मरम्मत की जा रही है। चेक करने के बाद उपकेंद्र चालू करने के साथ शीघ्र ही क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।