{"_id":"682cbfaf06990ad4d70961ae","slug":"students-of-26-bed-colleges-will-take-the-exam-at-five-centers-farrukhabad-news-c-222-ka11004-124387-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पांच केंद्रों पर परीक्षा देंगे 26 बीएड काॅलेजों के छात्र व छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पांच केंद्रों पर परीक्षा देंगे 26 बीएड काॅलेजों के छात्र व छात्राएं
Tue, 20 May 2025 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 20 May 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
कमालगंज। आगामी 23 मई से होने वाली बीएड परीक्षा के लिए जिले में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 26 बीएड काॅलेज के छात्र व छात्राएं परीक्षा देंगे। बद्रीविशाल महाविद्यालय फर्रुखाबाद व आरपी डिग्री काॅलेज कमालगंज में 10-10 काॅलेजों के परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया है।
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की बीएड, एमएड, बीपीएड व एमपीएड के द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 मई से होनी हैं। सबसे अधिक परीक्षार्थी बीएड परीक्षा में हैं। 26 काॅलेजों में 21 काॅलेज फर्रुखाबाद जिले के हैं। जबकि कन्नौज जिले के पांच बीएड काॅलेजों के छात्र भी जिले के केंद्रों पर परीक्षा देंगे।
बद्रीविशाल महाविद्यालय में 10 कालेजों में कन्नौज के चौधरी जमादार सिंह महाविद्यालय ललकापुर छिबरामऊ, गजेंद्र सिंह मीरा देवी महाविद्यालय कन्नौज व चौधरी जयवीर सिंह शिक्षण संस्थान कन्नौज शामिल हैं। आरपी डिग्री कालेज कमालगंज में भी 10 काॅलेजों का केंद्र है। इसमें कन्नौज के बाबूसिंह महाविद्यालय रामपुर व चौधरी जमादार सिंह महिला डिग्री काॅलेज सौंरिख शामिल हैं।
विज्ञापन
डीएन काॅलेज फतेहगढ़ केंद्र पर तीन काॅलेजों, एनकेपी महाविद्यालय फर्रुखाबाद केंद्र पर दो काॅलेजों व विद्यामंदिर डिग्री काॅलेज कायमगंज में एक काॅलेज बाबू सिंह डिग्री काॅलेज नवाबगंज का केंद्र रखा गया है। संबंधित केंद्रों पर एमएड, बीपीएड व एमपीएड छात्र भी पेपर देंगें।