फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Students created a ruckus after getting off the bus

बस से उतारने पर छात्रों का हंगामा, एआरएम ने समझाया

Wed, 25 Aug 2021 05:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
Students created a ruckus after getting off the bus
बस से उतारे जाने से गुस्साए छात्रों को समझाते एआरएम। - फोटो : FARRUKHABAD
बस से उतारने पर छात्रों ने किया हंगामा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद जाने के लिए इटावा डिपो की बस से उतारने के बाद छात्रों ने हंगामा कर दिया। कुछ लोगों के कहने पर छात्र एआरएम के पास पहुंच गए। एआरएम ने छात्रों की बात सुनी। परिचालक को कड़ी फटकार लगाकर सभी छात्रों को बस में बैठाया। इसके बाद छात्र गंतव्य को जा सके।
बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब बीएससी एग्रीकल्चर का पेपर स्कूलों से छूटा था। इसके बाद रोडवेज बस स्टैंड पर छात्रों की भीड़ जमा हो गई। मोहम्मदाबाद जाने वाले करीब 30 छात्र इटावा डिपो की बस पर सवार हुए।
विज्ञापन

बस के परिचालक ने छात्रों को फटकार कर नीचे उतार दिया। कहा कि बेवर से पहले की कोई सवारी नहीं बैठेगी। इससे छात्र गुस्सा गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। कुछ लोगों ने छात्रों को एआरएम के सामने बात रखने को कहा, तो सभी छात्र एआरएम आरसी यादव के पास पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम ने छात्रों को बात सुनकर शांत किया। उन्होंने केंद्र प्रभारी उर्मिला दुबे को परिचालक को बुलवाने के लिए कहा। उन्होंने परिचालक को जमकर फटकारा। सभी छात्रों को बस में बैठने के निर्देश दिए। इसके बाद छात्र बस में सवार हो गए।

एआरएम ने कहा कि किसी भी यात्री को बस से उतारा नहीं जा सकता। मोहम्मदाबाद स्टॉपेज है। फिर छात्रों को कैसे उतार सकते हैं। आगे से यदि कोई ऐसी शिकायत आई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। एआरएम ने बताया कि हम सब यात्रियों के नौकर हैं। उन्हें सुविधा प्रदान करना हमारा कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed