{"_id":"64cd2bf25812bbe65509ee36","slug":"student-shot-dead-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-1511-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: छात्र की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: छात्र की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। घर के पीछे खेत में शौच करने गए छात्र के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस अधिकारी व फोरेंसिक टीम मौके पर जांच पड़ताल कर रही है। परिजन किसी से रंजिश नहीं होने की बात कह रहे है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला निजाम निवासी काश्तकार सुनील कुमार शाक्य का 24 वर्ष का पुत्र विपिन उर्फ अलकेश कुमार शाक्य नवाबगंज के बाबू सिंह डिग्री कॉलेज में बीएससी फाइनल का छात्र था। वह हरियाणा के बल्लभगढ़ जनपद में प्राइवेट नौकरी करता था। चार माह पहले विपिन गांव वापस आ गया था।
शुक्रवार की रात को विपिन मकान के पीछे अपने मक्का के खेत में शौच करने के लिए गया। तभी उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली विपिन के सिर में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलवार वहां से फरार हो गए। पिता सुनील व मां सहित भाई ऋषि का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
एसपी विकास कुमार, सीओ अरूण कुमार, एसओ जेपी शर्मा व फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी की। परिजनों ने गांव में किसी से रंजिश नहीं होने की बात कही। ऐसे में पुलिस अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है।
-- -- -- -- -- -- -
मोबाइल के सहारे जांच में जुटी पुलिस
पुलिस को घटना स्थल पर विपिन का मोबाइल मिला है। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। पैटर्न लॉक होने के कारण पुलिस अभी मोबाइल को खोलकर नहीं देख पाई है। विपिन किसी के बुलाने पर खेत में तो नहीं गया था। इसका भी खुलासा बाद में ही हो सकेगा।