फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Student's death, blatant allegations of wrong treatment

छात्र की मौत, झोलाछाप पर गलत इलाज का आरोप

Mon, 09 Nov 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Student's death, blatant allegations of wrong treatment
बॉबी की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
इलाज के दौरान सोमवार को बुखार पीड़ित छात्र की मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इलाज करने का आरोप लगाया। देर शाम सीएमओ गांव पहुंचीं और पड़ताल की। वहां झोलाछाप का क्लीनिक चलते मिलने पर उनके निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डा. राजेंद्र शाक्य ने उसके खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खुदागंज निवासी बॉबी (17) पुत्र स्व. रघुवीर सिंह का गांव के एक झोलाछाप के यहां तीन दिन से इलाज चल रहा था। शनिवार को बुखार आने पर झोलाछाप ने बॉबी के इंजेक्शन लगाया था। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और वहां फोड़ा बन गया।
विज्ञापन

रविवार को बॉबी की मां ममता उसे फिर उसी झोलाछाप के यहां ले गईं। झोलाछाप ने उसे बेटे को जल्द ही ठीक कर देने का आश्वासन दिया। सोमवार दोपहर बॉबी की हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे टेंपो से कमालगंज कस्बा के निजी डॉक्टर के यहां ले गए। उन्होंने दूसरे डॉक्टर के पास ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उसे सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉ. विकास पटेल ने बॉबी को मृत घोषित कर दिया। उसके बड़े भाई सनी ने झोलाछाप पर गलत इलाज करने का आरोप लगाया।
बॉबी पाहला स्थित इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। सूचना पर पहुंचे दरोगा संजय यादव व सूर्यप्रकाश उपाध्याय ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दरोगा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed