फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Student's body found hanging on tree, accused of murder

पेड़ पर लटका मिला छात्र का शव, हत्या का आरोप

Fri, 21 Jan 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Student's body found hanging on tree, accused of murder
विनय के रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कंपिल (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के हकीकतपुर गांव में शुक्रवार को हाईस्कूल के छात्र का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। दो दिन पहले नलकूप की पाइप लाइन को तोड़ देने को लेकर उसका गांव के ही एक असरदार व्यक्ति से विवाद हुआ था। पिता ने असरदार व्यक्ति पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

हकीकतपुर गांव निवासी विजय सिंह का बेटा विनय (15) क्षेत्र के एक कालेज में कक्षा 10 का छात्र था। वह शुक्रवार की सुबह आठ बजे भैंस का दूध निकालने के बाद घर से खेत की तरफ गया था। फिर वापस घर नहीं लौटा। गांव के कुछ बच्चे खेतों की ओर गए। उन्होंने गांव के उदयवीर के सरसों के खेत में लगे आम के पेड़ पर विनय शव फंदे पर लटका देखा। इसकी सूचना पाकर परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सोहराब आलम व थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल पर छानबीन की। विनय का शव पेड़ पर मफलर के फंदे पर लटका था। पेड़ के पास ही विनय के जूते रखे थे। जांच के बाद पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। विजय सिंह ने सीओ को बताया कि उनका व गांव के ही एक असरदार का नलकूप पास-पास खेतों में लगा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को असरदार व्यक्ति के नलकूप की पाइप लाइन टूट गई थी। उसने विनय पर पाइप लाइन तोड़ने का आरोप लगाकर पुलिस बुला ली थी। इस पर गांव के प्रधान के घर पंचायत हुई। इसमें पाइप लाइन टूटने से हुए नुकसान के तीन हजार रुपये असरदार ने मांगे। गुरुवार को उन्होंने 1600 रुपये दे भी दिए थे, लेकिन असरदार नुकसान के पूरे रुपये लेने पर अड़ा था। रुपये न मिलने पर उसने विनय को जान से मार देने की धमकी दी थी।

आरोप लगाया कि इसी विवाद में उनके बेटे की हत्या की गई है। पंचायत के बाद से विनय गुमसुम भी हो गया था। विनय तीन भाइयों में सबसे छोटा था। विनय की मौत से मां माया देवी रो-रो कर बुरा हाल रहा। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि मौके पर मिले साक्ष्य आत्महत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विनय की फाइल फोटो। संवाद

विनय की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed