{"_id":"63d6beaa8045e355fa777afa","slug":"student-s-body-found-hanging-from-rope-accused-of-murder-farrukhabad-news-knp7411250189-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रस्सी से लटका मिला छात्र का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रस्सी से लटका मिला छात्र का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
अमृतपुर। मोकुलपुर गांव निवासी छात्र का कटरी में पेड़ पर रस्सी के फंदे से शव लटका मिला। पिता व परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छात्र की सोमवार को वरीक्षा और 15 फरवरी को बरात जानी थी।
थाना क्षेत्र के गांव मोकुलपुर निवासी साधु राम का पुत्र अंकित (19) अमृतपुर के दयानंद इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र था। उसकी शादी तय हो चुकी थी। रविवार शाम गांव से करीब दो किलोमीटर दूर रेंगापुर कटरी में बेर के पेड़ पर अंकित का शव लटका मिला। गले में प्लास्टिक की रस्सी से फंदा कसा था। सूचना मिलते ही पिता व परिजन मौके पर पहुंचे और फंदे से शव को उतारा। ग्रामीणों ने थाना पुलिस को सूचना दी।
थानाध्यक्ष संत प्रकाश फोर्स के साथ पहुंचे और जांच की। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच के बाद घटनास्थल से साक्ष्य व नमूना लिए। साधु राम ने अंकित की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दोपहर तीन बजे अंकित के पास किसी का फोन आया था। उसी समय वह घर से निकल गया। घर में कोई वाद-विवाद भी नहीं हुआ था।
विज्ञापन
सोमवार को अंकित की वरीक्षा व एक फरवरी को तिलक था। 15 फरवरी को बरात जानी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अंकित पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। भाई अंकुल, अंकुर, सचित, राजित व मां गोमती देवी रो-रोकर बेहाल हो गए। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।